13 आईएएस 20 पीसीएस अधिकारी स्थानांतरित जौनपुर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशू नागपाल सहित सीआरओ भी का तबादला देखे सूची


यूपी सरकार ने बीती रात को 13 आईएएस सहित 20 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। कुशीनगर के डीएम रहे एस राजलिंगम को वाराणसी का नया डीएम बनाया गया है। बलरामपुर की डीएम श्रुवि को फतेहपुर का नया कलेक्टर बनाया गया है। राजेंद्र प्रताप सिंह को चित्रकूट धाम मंडल का कमिश्नर बनाया गया है। संजय कुमार को प्रबंध निदेशक-उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की जिम्मेदारी दी गई है। 
सरकार के इस स्थानांतरण सूची में जनपद जौनपुर भी प्रभावित रहा जनपद में बतौर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तैनात रहे हिमांशू नागपाल जिनकी छबि बुलडोजर बाबा के नाम से बन चुकी थी। आम जन दहशत में रहता था का स्थानांतरण कानपुर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में कर दिया गया है। इनके स्थानांतरण की खबर वायरल होते ही जनपद के बड़ी तादाद में लोंगो ने राहत की सांस ली है।
इतना ही नहीं सीआरओ के पद पर तैनात रहे सुर्खियों में रहने वाले रजनीश राय को राजस्व परिषद लखनऊ भेजा गया है अब जौनपुर के सीआरओ पद पर मेरठ से एडीएम प्रशासन रहे सत्य प्रकाश सिंह की तैनाती कर दी गयी है।यहां बता दे अपने कार्यकाल में रजनीश राय कई विवादो के जन्म देते हुए लगातार सुर्खियों में शामिल रहे है।
स्थानांतरित अधिकारियों की सूची निम्न है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस