बेखौफ अपराध: सात साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म, तहरीर के आधार पर आरोपी की तलाश जारी


जौनपुर। जिले के थाना गौराबादशाहपुर क्षेत्र स्थित एक गांव में सात साल के बच्चे के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी नाबालिग है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।  गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार शाम एक सात वर्षीय बच्चा अपने घर के बरामदे में अकेले सो रहा था। परिजन दूसरे कार्य में व्यस्त थे। तभी पड़ोस का रहने वाला एक नाबालिक घर में घुस गया।
आरोप है कि चारपाई पर सो रहे बच्चे के साथ जबरदस्ती करने लगा। बच्चे ने रोना-चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी भाग निकला। बच्चे को परिजन एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसका उपचार कराया गया। पीड़ित बच्चे के पिता ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ तहरीर दी।  थानेदार विक्रम लक्ष्मण सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस