चैतन्य को जेईई की परीक्षा 2022 में जिले में सर्वश्रेष्ठ स्थान


जौनपुर। सोमवार को घोषित हुए जेईई 2022 परीक्षा परिणाम में जिले के होनहार छात्रो ने परचम लहराया है। इस परीक्षा शामिल जिले के चैतन्य मिश्रा ने 99.18 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिले का नाम रोशन किया है। वह अंक प्रतिशत के अनुसार जिले में सर्वश्रेष्ठ स्थान पाया है।
चैतन्य मिश्रा नगर के ओलन्दगंज के निवासी व ग्राम विकास  अधिकारी अतुल मिश्रा उर्फ गोपाल के पुत्र है। उसके दादा स्वर्गीय ब्रहदेव मिश्रा एडवोकेट कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रहे है। उनकी माँ ममता मिश्रा एक कुशल गृहड़ी है।
शुरू से ही होनहार छात्र चैतन्य पिछले वर्ष 2021 में सेंट पैक्ट्रिक स्कूल से इण्टर तक की पढ़ाई करने के बाद लखनऊ में अपने भाई कुणाल मिश्रा के निर्देशन में जेईई की तैयारी किया था। उसकी इस उल्लेखनीय सफलता पर सेंट पैट्रिक स्कूल के शिक्षको ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दिया है। चैतन्य के फूफा डॉ मनोज मिश्र पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में पत्रकारिता विभाग के डीन है। जबकि दूसरे फूफा डॉ मधुकर तिवारी जौनपुर के पीटीआई के जिला सम्वाददाता है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस