लाश मिलने से सनसनी,परिवार में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी


जौनपुर। थाना कोतवाली शाहगंज क्षेत्र स्थित मदरहां गांव में शराब की दुकान के पीछे खेत में एक युवक की लाश मिलने की खबर से ग्रामीणों जनो के बीच सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दिया है। पुलिस प्रथम दृष्ट्या मौत का कारण जहरीली शराब मान रही है।
खबर है कि बीबीगंज चौकी क्षेत्र के मदरहां गांव स्थित दारु के ठीके के पीछे खेत में एक लाश को देखकर ग्रामीणों में दहशत और सनसनी फैल गयी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।मृतक की पहचान ताखा पश्चिम गांव निवासी 32 वर्षीय रवि राजभर पुत्र सीताराम के रूप में की गई है । कोतवाली पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव का पंचायत नामा कराके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर से परिजनों मे कोहराम मच गया।
इस संबंध में पुछे जाने पर प्रभारी निरिक्षक सुधीर कुमार आर्य ने बताया की प्रथम दृष्टया शराब के पीने से युवक की मौत होने का अनुमान है। हलांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ