नोडल अधिकारी और डीएम ने बरगद का पौधा लगाकर किया पौधरोपण की शुरुआत



प्रत्येक व्यक्ति अपने नाम से 01 पौधे अवश्य लगायें - नोडल अधिकारी के. रविंद्र नायक

वृक्ष हमारे सच्चे साथी है, ये निःस्वार्थ रूप से हम सबको छाया एवं आक्सीजन प्रदान करते है - डीएम मनीष कुमार वर्मा

जौनपुर। प्रमुख सचिव, प्रशासनिक सुधार विभाग एवं लोक सेवक प्रबन्धक विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ/नोडल अधिकारी के0 रविन्द्र नायक द्वारा सीहीपुर, पालपुर नेशनल हाइवे के किनारे बरगद का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनपद में कुल लगभग 53 लाख पौधे लगाये जाने का लक्ष्य मिला है। जिसके क्रम में आज लगभग 37 लाख वृक्ष लगाये जा रहे है। जनपद में देखने को मिल रहा है कि आम जनता स्वयं इस अभियान का हिस्सा बन रही है इसके साथ ही सामाजिक संस्थाए, ग्राम प्रधान ईट भट्टा संघ, व्यापार संघ सहित अन्य संघठनों के लोग भी पौधरोपड़ कर रहे है।


प्रमुख सचिव ने कहा कि जो भी पौधे लगाये जा रहे है, उसे लोग अपना समझकर संरक्षित करें। उन्होंने अपील की है कि जनपद के प्रत्येक व्यक्ति के द्वारा कम से कम 01 पौधे अवश्य लगायें और अपने आस-पास जितने भी वृक्ष है उन्हे बचाये, उन्होंने कहा कि पौधों से भावनात्मक लगाव होना अति आवश्यक है।
इसके उपरांत प्रमुख सचिव जी के द्वारा सीहीपुर मियावाकी, विकास खण्ड बक्शा के हसरौली में रोटरी क्लब के द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यकम में हिस्सा लेते हुए चितवन का पौधा लगाया। रेड क्रोस सोसायटी के द्वारा भी लीलावती अस्पताल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां पर नोडल अधिकारी के द्वारा आम का पौधा लगाया गया।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा सभी से अपील की है कि वन महोत्सव में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी होनी चाहिए तभी कार्यक्रम सफल हो पायेगा। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे सच्चे साथी है, ये निःस्वार्थ रूप से हम सबको छाया एवं आक्सीजन प्रदान करते है इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाये और उन्हे संरक्षित करने पर विशेष बल दिया जाये।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह, जिला विकास अधिकारी बी0बी0 सिंह, डीएफओ प्रवीण खरे, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम दरस यादव, डा0 राजीव यादव ने भी पौधरोपण किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस