आपसी रंजिश के कारण लाठी डण्डा राड से पीट कर बरसठी में युवक की हत्या,जानें कारण


जौनपुर। जनपद के थाना बरसठी क्षेत्र स्थित ग्राम चकनरायनपुर में सोमवार की देर रात आपसी विवाद को लेकर लाठी डण्डे एवं राड से पीट कर 45 वर्षीय एक ग्रामीण की हत्या कर दिया गया है घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस अभियुक्तो के विरुद्ध विधिक कार्यवाई करते हुए उनकी तलाश में जुट गयी है।
खबर है कि ग्राम वासी मुख्तार 45 वर्ष बेलवां बाजर में कपड़ा सिलाई का काम करता था सोमवार की देर रात दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था। चकनरायनपुर गांव के अन्दर रात में घर से लगभग पांच सौ मीटर दूरी पर लाठी डण्डे और लोहे की राड से लैश पांच छ की संख्या में हत्यारे बैठे अचानक मुख्तार पर हमला कर दिये बुरी तरह से मारपीट कर अधमरा कर दिये और फरार हो गये। मुख्तार सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा था। कुछ समय बाद ग्रामीण जनों ने उसकी शिनाख्त किया इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। 
ग्रामीण जनों के सहयोग से मुख्तार को पीएचसी मड़ियाहूँ ले गये वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में देर रात मुख्तार की मौत हो गयी। गांव में इस घटना के बाद जबरदस्त तनाव व्याप्त है। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया और गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस का पहरा  लगा दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार तहरीर के आधार पर विधिक कार्यवाई करते हुए हत्यारों की तलाश शुरू कर दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस