मामा भांजी की आंखे हुई चार, प्यार चढ़ा परवान,अब शादी की जिद, मामला पहुंचा थाने पंचायत ने फैसला के लिए लिया समय



वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले रिश्ते में मामा और भांजी एक दूसरे से शादी की जिद पर अड़ गए। मंगलवार को थाने पर घंटों चली पंचायत में दोनों के परिजन शादी को तैयार नहीं हुए। अंत में प्रेमी-प्रेमिका अपने-अपने घर लौट गए। पंचायत में पंद्रह दिन बाद फैसला सुनाने पर सहमति बनी।
मिर्जामुराद थाना अंतर्गत एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवक की कछवा बाजार स्थित एक गांव में रिश्तेदारी है। वहां आने जाने के दौरान युवक को रिश्ते में भांजी लगने वाली 25 वर्षीय युवती से प्यार हो गया। सुबह प्रेमी युगल शादी के इरादे से घर से भाग निकले और मिर्जामुराद थाने पहुंच गए।
थाना प्रभारी हरीनाथ भारती के समक्ष दोनों ने शादी करने की गुहार लगाई। यह बात जब दोनों के परिजनों को लगी तो वह भी थाने पहुंच गए। थाने में घंटो पंचायत के बाद एक दूसरे को समझने के लिए पंचायत ने एक पखवारे का अवसर दिया। इसके बाद युवक और युवती अपने-अपने घर लौट गए।
थाना प्रभारी हरिनाथ भारती ने बताया कि युवती का भाई इस शादी को तैयार नहीं है। भाई के अनुसार वह अपनी बहन की शादी कम उम्र के युवक के साथ नहीं करेगा। थाना प्रभारी के अनुसार दोनों एक ही बिरादरी के हैं। पंचायत ने पंद्रह का मौका दिया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस