बच्चे लक्ष्य बना कर पढ़े तो आसानी से मिलेगी सफलता- डीएम मनीष कुमार वर्मा


जौनपुर । रिजवी लर्नर्स एकेडमी में संस्थापक दिवस समारोह का आयोजन किया गया, जिसका दीप प्रज्ज्वलन जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व आकांक्षा समिति की अध्यक्ष अंकिता राज द्वारा संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सीबीएसई के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया व जनपद की इंटर की टॉपर (गणित वर्ग) सिद्वि साहू को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भी दिया। इसी क्रम में द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं रिद्विमा एवं रिमझिम प्रकाश को भी जिलाधिकारी के द्वारा सम्मानित किया गया।जिलाधिकारी ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभी शुरुआत है आप सभी अपना एक लक्ष्य बनाएं और उसी के प्रति मेहनत करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करें। उन्होंने कम नंबर पाने वाले बच्चों से कहा कि निराश होने की आवश्यकता नहीं है, पुनः मेहनत करें और जीवन में आगे बढ़ने के बहुत मौके है। इस अवसर पर स्वागत भाषण व धन्यवाद प्रधानाचार्य डॉ0 रुचि शर्मा द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस