रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबरः दो अगस्त से फिर दौड़ेगी वाराणसी गोंडा इन्टर सिटी


जौनपुर। रेलवे यात्रियों लिए अच्छी आयी है कि रेलवे बोर्ड ने अब लगभग 27 माह के बाद दो अगस्त से 14213/14214 गोंडा- वाराणसी स्टेशन के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। विगत वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते 22 मार्च 2020 को इंटर सिटी ट्रेन को बंद कर दिया गया था। ट्रेन को चलाने के लिए देवीपाटन मंडलवासियों के साथ पूर्वोत्तर रेलवे के क्षेत्रीय परामर्श दात्री के सदस्यों ने रेल मंत्री से मांग किया था। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन व सीईओ विनय कुमार त्रिपाठी ने लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए गोंडा से वाराणसी के बीच इंटरसिटी ट्रेन को दो अगस्त से दोबारा चलाने का निर्देश दिया है। 
गोंडा से वाराणसी के बीच इंटर सिटी एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन का समय सारिणी भी निर्धारित कर दी गई है। यह ट्रेन 2 अगस्त से 14214 गोंडा- वाराणसी इंटर सिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन गोंडा जं0 से सुबह 6:50 बजे चलकर मनकापुर जं0 सुबह 7:20 बजे पहुंचेगी। यहां से अयोध्या जं0 सुबह 8:45 बजे,शाहगंज जं0 सुबह 11:08 पर पहुचेंगी,खेतासराय सुबह 11:24 पर पहुचेंगी,जौनपुर जं0 पर दोपहर 12:10 पर पहुचेंगी फिर यहां से रवाना होकर दोपहर में 1:40 पर वाराणसी जं0स्टेशन पर पहुंचेगी। 
दो अगस्त को वापसी में यह ट्रेन नंबर 14213 से वाराणसी से गोंडा के लिए प्रतिदिन वाराणसी जं0 से दोपहर 2:00 बजे ट्रेन चलेगी जौनपुर जं0 दोपहर 03:03 पर पहुचेंगी, खेतासराय दोपहर 03:30 पर पहुचेंगी,शाहगंज जं0 दोपहर 03:44 पर पहुचेंगी,शाम 5:50 बजे अयोध्या जं0 पहुंचेगी। पुन: यह ट्रेन चलकर शाम को 7:05 बजे मनकापुर जं0 स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन गोंडा जं0 रेलवे स्टेशन पर रात 8:10 पर पहुंचेगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस