पागल सियार ने 10 ग्रामीणो को काट कर किया जख्मी


जौनपुर। थाना सिगरामऊ क्षेत्र के कवेली गॉव में रविवार सुबह के समय पागल सियार नें गांव के तीन बस्ती के कुल 10 लोगों को काट लिया जिससे गांव वाले दहशत में हैं। सबसे पहले यादव बस्ती के रामसिंह यादव,रमेश यादव को काटते हुए हरिजन बस्ती के छ लोगों को जगत, रामकृपाल,शालेंद्र , लालचंद, मोनू, श्याम को काटकर जख्मी कर दिया फिर मौर्या बस्ती के दो लोग मनराजी 70वर्ष, रामू मौर्य को काटते हुए भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि उसके रास्ते में जो भी दिखा सब पर आक्रामक हो गया। ग्राम प्रधान सुभाष यादव ने इसकी सूचना वन विभाग टीम को दी परंतु कोई भी वन कर्मी मौके पर पहुंचे नहीं। सियार अभी भी पकड़ से बाहर है ग्रामीणों में सियार को लेकर दहशत है। घायल ग्रामीणों को प्रधान सुभाष यादव प्राथमिक स्वास्थ केंद्र सिंगरामऊ मे रैबीज का इंजेक्शन लगवाये। इस बाबत पूछने पर डॉ अभिषेक वर्मा ने बताया की रैबीज का टीका सब को लग गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ