परिवार शादी के लिए नहीं हुआ तैयार तो प्रेमी युगल कूदे ट्रेन के आगे, प्रेमी की मौत प्रेमिका पहुंची अस्पताल


जौनपुर। जनपद में रविवार को दोपहर प्रेमी-प्रेमिका ट्रेन के आगे कूद गए। घटना में युवक की मौत हो गई तो वहीं युवती की हालत गंभीर है। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते लेकिन इसके लिए परिवार राजी नहीं था। ऐसे में दोनों ने एक साथ जान देने का निर्णय लेत हुए ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। घटना की सूचना के बाद से दोनों के परिवार में कोहराम मचा है।
मिली खबर के अनुसार, थाना खेतासराय क्षेत्र के गोरारी गांव स्थित अनुसूचित बस्ती निवासी मदन(22) और एक युवती आपस में प्रेम करते थे। दोनों आपस में शादी करना चाहते थे। लेकिन परिवार विरोध कर रहा था तब आत्महत्या का निर्णय लेते हुए रविवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकले। दोपहर में सूचना मिली कि दोनों क्षेत्र के युनुसपुर गांव के पास रेलवे पटरी पर मुम्बई से गोरखपुर जा रही गोदान एक्सप्रेस के सामने आ गए हैं।


इस घटना में जहां मदन की मौके पर ही मौत हो गईं वहीं युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। थाना प्रभारी यजुवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि युनुसपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव तथा एक युवती घायल अवस्था में मिली। दोनों की पहचान हो गई है। युवक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। जबकि युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस