कलेक्ट्रेट के इन पांच कर्मचारियों को बनाया गया प्रशासनिक अधिकारी


जौनपुर। वाराणसी मंडल के मंडलायुक्त ने जनपद जौनपुर कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष समेत पांच कर्मचारियों को प्रमोशन देकर सभी को प्रशासनिक अधिकारी बना दिया है। पदोन्नति की खबर मिलते ही कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। अब जिलाधिकारी इन लोगो को अलग अलग तहसीलों की कमान सौपेंगे । जिले के इतिहास में पहली बार पांच कर्मचारी एक साथ प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त हुए है। 
आयुक्त वाराणसी मण्डल दीपक अग्रवाल ने असलहा बाबू रमेश श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, अरविंद कुमार सिंह , शिवमोहन श्रीवास्तव, और शैलेन्द्र प्रताप सिंह को पदोन्नति देकर प्रशासनिक अधिकारी बना दिया है। प्रमोशन पाने वाले शिवमोहन श्रीवास्तव कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष है। उन्होंने सभी कर्मचारियों की तरफ से कमिश्नर वाराणसी दीपक अग्रवाल और डीएम मनीष कुमार वर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस