रघुपति राघव राजाराम,मोदी जी को सम्मति दे भगवान," उपराज्यपाल के खिलाफ आप का धरना पर पाठ


जौनपुर! आम आदमी पार्टी जौनपुर इकाई के कार्यकर्ताओ ने दिल्ली में उपराज्यपाल द्वारा किए गए भ्रष्टाचार और 14सौ करोड़ रुपए की दलाली के मामले की सीबीआई से जांच कराने और बर्खास्तगी की मांग को लेकर सोमवार को सायंकाल खरका कॉलोनी स्थित गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष प्रार्थना सभा का आयोजन किया और प्रार्थना के दौरान “रघुपति राघव राजाराम, मोदी जी को सम्मति दे भगवान” का पाठ किया। इस अवसर पर बौद्ध प्रांत के प्रभारी डॉ अनुराग मिश्र ने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना द्वारा नोटबंदी के समय खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन रहते हुए 1400 करोड़ रुपए का घोटाला किया गया है और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ऐसे भ्रष्ट और बेईमान व्यक्ति को जांच कराकर जेल भेजने के बजाय उपराज्यपाल बना देती है। जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के प्राचीर से कहते हैं कि मैं भ्रष्टाचार से लड़ रहा हूं जबकि सच्चाई यह है कि मोदी जी देश में अच्छा काम करने वालों से लड़ रहे हैं। व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव एचएन तिवारी ने कहा कि आज भाजपा की सरकार विपक्ष के नेताओं पर फर्जी केस लगाकर सीबीआई और ईडी के माध्यम से परेशान कर रही है पूरे देश में जनता की चुनी हुई सरकारों को गिराने का काम कर रही है और भाजपा की पूरी फौज यह कहती है कि अगर आप निर्दोष हो तो जांच करा लो जांच कराने में क्या दिक्कत है? मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि दिल्ली के उपराज्यपाल के खिलाफ स्पष्ट सबूत हैं। फिर उनको मोदी जी क्यों बचा रहे हैं उनकी भी सीबीआई जांच करा लें। प्रार्थना सभा के इस कार्यक्रम में शामिल महिला प्रकोष्ठ की जिला महासचिव पूनम सिंह विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश पूर्व उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी पंचायत प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनीष सिंह जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अशोक तिवारी नगर महासचिव आकाश केसरवानी उत्तरी नगर अध्यक्ष इस्लाम मल्हनी विधानसभा के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव मुरारी यादव पिंकू यादव हिमांशु यादव आदि लोग शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस