इग्नू में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी - डाॅ आशुतोष सिंह


जौनपुर। वीबीएस पूर्वांचल विश्वविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ आशुतोष कुमार सिंह ने बताया की इग्नू द्वारा जुलाई 2022 सत्र में प्रवेश एवं पुनःपंजीकरण के लिए समस्त पाठ्यक्रमों में आवेदन की तिथि को 9 सिंतबर तक बढ़ा दिया गया है । अध्ययन केंद्र पर  स्नातकोत्तर , स्नातक  ,डिप्लोमा  एवं सर्टिफिकेट  पाठ्यक्रम का संचालन किया जाता है। स्नातक स्तर पर कई विषयों में ऑनर्स पाठ्यक्रम भी चलाए जाते हैं। अध्ययन केंद्र पर संचालित कुछ प्रमुख पाठ्यक्रम जैसे ग्रामीण विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा ,अंतरराष्ट्रीय व्यापार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा ,पत्रकारिता में डिप्लोमा ,मार्गदर्शन में प्रमाण पत्र ,व्यवसाय कौशल में प्रमाण पत्र ,आपदा प्रबंधन स्नातकोत्तर डिप्लोमा आदि में छात्र-छात्राओं की विशेष रूचि देखी जा रही है। डॉ सिंह ने बताया की प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑनलाइन माध्यम से संपन्न होगी ।कुछ विशेष पाठ्यक्रमों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों के लिए निशुल्क प्रवेश का प्रावधान है। इग्नू द्वारा छात्र छात्राओं को बेहतर सुविधा देने के लिए अपनी समस्त सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है ।प्रवेश के साथ ही शिक्षार्थियों को विश्व स्तरीय अध्ययन सामग्री का वितरण किया जाता है। प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं अध्ययन केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं जहां पर उन्हें पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी के साथ ही प्रवेश प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस