विजेता खिलाड़ियों की टीम राजभवन के लिए रवाना,कुलसचिव ने दिखाई हरी झन्डी


जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के खेलकूद परिषद की विजेता खिलाड़ियों की टीम लखनऊ राजभवन के लिए शनिवार को रवाना हुई । 29  अगस्त को राजभवन में खिलाड़ी सम्मान समारोह  का आयोजन किया गया है।  इन खिलाड़ियों को  उत्तर प्रदेश की राज्यपाल माननीय श्रीमती आनंदीबेन पटेल सम्मानित करेंगीं। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य के निर्देशन में खेलकूद परिषद की टीम नई उपलब्धियां प्राप्त कर रही हैं। टीम को विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और शुभकामनाएं दी । कुलसचिव ने कहा कि इन खिलाड़ियों की वजह से विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ा है। खिलाड़ियों का सम्मान करने से उनकी प्रतिभा में निखार आता है ऐसे में विश्वविद्यालय का दायित्व है कि ऐसे खिलाड़ियों का मनोबल और उत्साहवर्धन करके उन्हें और आगे बढ़ाकर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर सहायक कुलसचिव दीपक सिंह,  डॉ विजय तिवारी रजनीश कुमार सिंह,  अशोक सिंह , डॉ राजेश सिंह,  सत्येंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार, डॉक्टर विजय कुमार राय, संजय कुमार राय, अरुण आदर्श,, दिनेश जायसवाल, मनोज कुमार यादव, शकील अहमद, मुन्ना सिंह आदि शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस