राज्य कर समीक्षा बैठक में डीएम ने राजस्व संग्रह बढ़ाने का दिया शख्त निर्देश


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में राज्य कर विभाग की समीक्षा बैठक  कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने पंजीयन बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। राजस्व संग्रह, रिटर्न फाइलिंग ,जीएसटी में पंजीयन अभियान, गत वर्ष की अपेक्षा संगत वर्ष में कम कर देने वाले व्यापारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि राजस्व संग्रह बढ़ाने का विशेष प्रयास अधिकारियों द्वारा किए जाएं। सरकारी विभागों द्वारा फाइल किए जाने वाली रिटर्न जीएसटी आर -7 के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि 29.08. 2022 को दोपहर 1:00 बजे समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाए। बैठक में समस्त आहरण वितरण अधिकारी टीडीएस कटौती के संबंध में भुगतान के विवरण तथा जीएसटीआर 7 रिटर्न के साथ उपस्थित होंगे। सहायक आयुक्त सचल दल को निर्देशित किया गया कि वाहनों की सघन जांच करते हुए राजस्व संग्रह वृद्धि पर विशेष प्रयास करें तथा करा पंचकों पर प्रभावी अंकुश लगाएं। इस प्रक्रिया में यदि मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की आवश्यकता होती है तो अवगत कराते हुए पुलिस बल प्राप्त कर सकते हैं। बैठक के दौरान उपायुक्त राज्य कर, सहायक आयुक्त राज्य कर एवं समस्त राज्य कर अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस