सीएम योगी ने भ्रष्टाचार के आरोप में इस अपर पुलिस अधीक्षक को किया निलंबित


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शासन तथा प्रशासन में भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टालरेंस नीति पर कायम हैं। बलिया में तैनात रहे एडीशनल एसपी को भ्रष्टाचार के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने निलंबित कर दिया है।
पुलिस ट्रेनिंग कालेज, सीतापुर में एएसपी के पद पर तैनात संजय कुमार यादव के खिलाफ बलिया में तैनाती के दौरान जांच की गई थी। निलंबन की अवधि में संजय कुमार यादव लखनऊ में पुलिस महानिदेशक कार्यालय से सम्बद्ध रहेंगे।
बलिया में वर्ष 2021 में तैनात रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय कुमार यादव की गाड़ी से राजस्थान पुलिस ने चित्तौडग़ढ़ में अफीम की वसूली के 16 लाख रुपए को बरामद किया था। जिसमे जांच के बाद संजय और उनके भाई शशांक कुमार यादव की संलिप्तता मिली।
उनके भाई की जुलाई 2021 में राजस्थान में गिरफ्तारी हुई थी। उस दौरान वह जिस गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे थे, वह संजय यादव के नाम पर थी। उस पर पुलिस भी लिखा था। उसमें मिठाई के डिब्बों में 16 लाख रुपये बरामद हुए थे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस