अनाज व्यापार संघ का चुनाव संपन्न दिनेश टंडन बने अध्यक्ष


जौनपुर। अनाज व्यापार संघ की साधारण सभा की बैठक नगर के साहू धर्मशाला में अध्यक्ष संजय केडिया की अध्यक्षता में आहूत की गई, जिसमें सर्वप्रथम संघ के कोषाध्यक्ष ज्ञानेंद्र साहू द्वारा 3 वर्ष के कार्यकाल का आय-व्यय प्रस्तुत किया गया, तत्पश्चात संघ के अध्यक्ष संजय केडिया ने स्वागत भाषण एवं अध्यक्षीय प्रतिवेदन दिया और आगामी सत्र के लिए अध्यक्ष पद के लिए दिनेश टंडन जी का नाम का प्रस्ताव दिया जिस पर वरिष्ठ व्यवसाई राजेंद्र महाशय एवं रामकुमार साहू जी ने दिनेश टंडन के नाम पर सहमति प्रदान की साथ ही साथ सभी व्यापारियों ने करतल ध्वनि से दिनेश टंडन के नाम का समर्थन किया, इस तरह दिनेश टंडन आगामी सत्र के लिए  अध्यक्ष चयनित हुए सभी व्यापारियों ने नव चयनित अध्यक्ष दिनेश टंडन का माल्यार्पण कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विजय जायसवाल, रितेश गुप्ता, महेश साहू, अभिषेक सेठ, अशोक साहू, अरुण कपूर, राजेंद्र साहू, अमित जायसवाल, मंगला साहू, सुनील जायसवाल, सुनील साहू,  अनिल सेठ,  सूर्य प्रकाश साहू, चेतन टंडन, संदीप साहू, मो. उमर, प्रदीप साहू, रामाश्रय साहू (योगाचार्य), दिनेश अग्रहरि, राधेश्याम साहू, वेद प्रकाश गुप्ता,  रामा जयसवाल, रामजी साहू, ऋतुराज जयसवाल, अतुल साहू आदि व्यापारी गण उपस्थित रहे बैठक का संचालन एवं आभार महामंत्री योगेश साहू ने किया_

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस