मां का दूध अमृत के समान:डॉ सपना पाड़िया


विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर वेबिनार का हुआ आयोजन

जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर जौनपुर में महाविद्यालय के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह "रानू" एवं प्राचार्य प्रोफेसर बी.के. निर्मल के संरक्षकत्व में आजादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत 01 अगस्त, 2022 से 07 अगस्त, 2022 तक विश्व स्तनपान सप्ताह के उपलक्ष्य में "शिशु एवं माता के लिए स्तनपान की उपयोगिता" विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। मुख्यअतिथि डॉक्टर सपना पाडिया, मैनेजिंग डायरेक्टर बनारस मेडिसिटी हर्ट सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने स्तनपान के महत्व पर प्रकाश डाला।। उन्होंने स्तनपान के संदर्भ में बताया कि मां का दूध बच्चे के लिए अमृत के समान होता है जो बच्चे को कई प्रकार के रोगों जैसे अस्थमा, मधुमेह और दिल की बीमारियों से दूर रखता है।यह बच्चों की संक्रमण से रक्षा करता है और बच्चे के साथ साथ मां को भी कई बीमारियों जैसे गर्भाशय और ब्रेस्ट कैंसर आदि से रक्षा करता है। वेबिनार की अध्यक्षता प्रोफेसर रमेश सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ नीलू सिंह ने दिया।सम्पूर्ण कार्यक्रम आज़ादी का अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संयोजक डॉ राकेश कुमार यादव एवं सह संयोजक डॉ अवधेश कुमार मिश्रा के संयोजकत्व में सम्पन्न हुआ।इस वेबिनार कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस