भीषण सड़क दुर्घटना में चार मरे 35 घायल,ट्रक ट्रैक्टर में हुई भिडंत


जनपद सीतापुर स्थित सिधौली में सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर बुधवार की देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली में सवार बरेली और शाहजहांपुर के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 35 लोग घायल हुए। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। हादसे का पता चला तो एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह मौके पर पहुंचे। घायलों के परिवारजन को सूचना दी गई। ट्रैक्टर-ट्राली में सवार लोग रोजा-शाहजहांपुर से बाराबंकी के देवा जा रहे थे। 
 इस हादसे में थाना फतेहगंज पूर्वी, बरेली के गांव पटेरा के इसरायल पुत्र मो. सफी व सब्बुल पुत्र सूबेदार की मौत हुई। शाहजहांपुर के रोजा थाने के गांव हतौरा के हमनयन पुत्र रज्जाक व नूर मोहम्मद की जान भी इस हादसे में गई। गंभीर रूप से घायल शादाब, सरताज, तालिब व मो. हसन को सिधौली से ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया है। 
सिधौली में रोडवेज बस अड्डे से पहले कट के पास ट्रैक्टर मोड़ते समय यह हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्राली में पहले एक ट्रक ने टक्कर मारी। उसी समय पीछे से आया ट्रक भी ट्राली में जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर-ट्राली में सवार लोग दूर जा गिरे। अफरा-तफरी मच गई। 


बेटे का मुंडन कराने जा रहे थे देवा : एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली में सवार रोजा-शाहजहांपुर के लोग बेटे का मुंडन कराने देवा जा रहे थे। परिवारजन के साथ पास-पड़ोसी और रिश्तेदार भी थे। घायल सफी ने बताया वह लोग जब सिधौली पहुंचे तो हल्की-बूंदाबांदी हो रही थी। सभी ने तिरपाल ओढ़ रखा था। ट्रैक्टर मोड़ते समय ट्रक ने टक्कर मार दी। बुधवार की मध्य रात्रि हुए इस हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति हो गई। वाहनों की लंबी कतार लगी। पुलिस को जाम खोलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस