सड़क दुर्घटना में सैनिक की हुई मौत मचा परिवार में कोहराम

 

जौनपुर। शाहगंज मार्ग पर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के तरसवा मोड़ के पास बुधवार की रात करीब आठ बजे के आसपास स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) जवान की मौत हो गई। वह आजमगढ़ से कुत्तुपुर जा रहे थे। आजमगढ़ के मूल निवासी जवान की सिक्किम में तैनाती थी।
आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर गांव निवासी अशोक (39) पुत्र स्व. रामप्रसाद जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र स्थित कुत्तुपुर में घर बनवाकर परिवार के साथ रहते थे। वह एसएसबी के जवान थे। बताया गया कि कुछ दिन पहले छुट्टी आए थे। बुधवार को दिन में अपने परिवार के अन्य लोगों से मिलने के लिए आजमगढ़ गए थे।
शाम को वहां से चले तो रास्ते में बारिश होने लगी। बारिश और अंधेरा होने के कारण रास्ते में कुछ समझ में नहीं आया और जौनपुर के तरसवां मोड़ के पास स्कॉर्पियो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर तेज होने के कारण सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल जवान को लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से उनके परिवार के लोगों को सूचना दी गई। हादसे की खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस