तेज वर्षात को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अधिकारियों को यह शख्त निर्देश


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार तड़के लखनऊ तथा कानपुर के साथ अन्य मंडलों में तेज वर्षा के कारण जनहानि तथा अन्य के नुकसान की भरपाई के कार्य को गति देने का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं जगह-जगह पर राहत एवं बचाव कार्य की मानिटरिंग भी वह स्वयं ही करने के साथ अधिकारियों को समुचित निर्देश भी दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज तेज बारिश के कारण लखनऊ के साथ ही कानपुर मंडल के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उनका निर्देश है कि जनहानि से प्रभावित परिवारों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल प्रदान करें। इनके साथ ही जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा अथवा पशु हानि हुई, ऐसे प्रभावितों को तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने भारी वर्षा के कारण हुई जनहानि, पशु हानि और मकान क्षतिग्रस्त होने पर लोगों को तत्काल आर्थिक सहायता देने के लिए कहा है।
मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही जगह-जगह पर राहत तथा बचाव कार्य को भी गति प्रदान करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने लखनऊ के साथ कई अन्य जगह पर दीवार या घर की छत गिरने के कारण मलबा हटाने के काम को गति प्रदान करने को कहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लखनऊ, कानपुर, झांसी तथा अन्य जिलों में भारी वर्षा के कारण फसलों को भी नुकसान हुआ है। इस बारिश से फसलों को हुए नुकसान का सर्वेक्षण तेज गति से हो। जिससे कि अन्नदाता को सरकार की तरफ से इसकी भरपाई की जाए।
उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का आंकलन है कि 19 सितंबर तक उत्तर प्रदेश में तेज हवा के साथ बारिश होगी। इस दौरान कहीं-कहीं पर भारी वर्षा की भी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को घर से निकलने वालें के लिए सावधान रहने का अलर्ट भी जारी किया है।  

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस