चेहलुम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लगा कैंप


जौनपुर। शिराजे-हिन्द का ऐतिहासिक इस्लाम के चौक का चेहलुम मनाने के लिए शुक्रवार को देश के कोने कोने से हजारों की संख्या में अजादारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। गौरतलब है कि इस्लामिक माह के सफर की 18 तारीख को इस्लाम के चौक पर ताजिया रखा जाता है और पूरी रात नौहा मातम कर शब्बेदारी की जाती है। 19 को दोपहर दो बजे मजलिस के बाद ताजिया व अलम को सदर इमामबाड़े दफनाने के लिए ले जाते हैं। आने वाले जायरीन को कोई परेशानी न हो इस सिलसिले में अंजुमन कौसरिया के लोगों ने भंडारी रेलवे स्टेशन के बाहर सुबह से ही बड़ी सबील का इंतजाम किया था जिसमें हर धर्म के लोगों को पानी,बिस्किट, टॉफी, दूध, जूस, कोल्डिं्रक व अन्य जरूरत के सामान बांटे गये। कैंप लगाने वाले लोगों का कहना था कि हजरत इमाम हुसैन अ.स. के नाम पर हम लोग आज सभी धर्म के लोगों को ये सामान बांटते हैं जिससे कि इंसानियत का पैगाम पूरी दुनिया तक पहुंचे। यही हजरत इमाम हुसैन अ.स. का मुख्य मक्सद था। इस मौके पर इमरान अब्बास, शरीफ अब्बास, वसीम रजा, इकबाल हुसैन, फरहत अब्बास, जफर अब्बास, जौन अब्बास, शहजान हुसैन, तबरेज हसन, अरबाज, मोहम्मद अब्बास, कमर अब्बास सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन ने भी कैंप में पहुंचकर लोगों की हौसला अफजाई किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस