जानते है आखिर माध्यमिक विद्यालय महासंघ संघर्ष करने को क्यों हो गया है मजबूर



प्रदेश सरकार की नई मान्यता नीति के खिलाफ अब स्ववित्तपोषित विद्यालय प्रबन्धक महासंघ ने आन्दोलन की चेतावनी जारी कर दी है। जी हां यूपी बोर्ड से प्रस्तावित विद्यालयों की नई मान्यता शर्तों का विरोध तेज हो गया है। स्ववित्तपोषित विद्यालय प्रबंधक महासंघ ने इन शर्तों के विरोध में 23 सितंबर को विद्यालय बंद करने का निर्णय किया है।
महासंघ के अध्यक्ष हवलदार सिंह व महासचिव संतराम सिंह ने मुख्यमंत्री से प्रस्तावित बदलाव को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नई मान्यता शर्तों के अनुसार शहर में 3000 वर्ग मीटर जमीन पूंजीपति ही खरीद सकते हैं।
इन शर्तों से प्रदेश में यूपी बोर्ड के 95 फीसदी विद्यालय बंद हो जाएंगे। शिक्षकों का रोजगार छिनेगा और मध्यम आय वर्ग वाले परिवारों के बच्चे शिक्षा से वंचित हो जाएंगे। महासंघ ने अन्य सभी शिक्षकों व प्रबंधक संगठनों से भी विरोध में एकजुट होने का आह्वान किया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस