मानवता की सेवा सबसे बड़ी सेवा है - माया टंडन

जौनपुर। जेसीआई अध्यक्ष डॉ संदीप पांडेय  के नेतृत्व में सप्ताह चेयरमैन दिलीप सिंह और सदस्यों के सम्मिलित प्रयासों के द्वारा समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के उद्देश्य से मनाए जाने वाले जेसीआई सप्ताह का उद्घाटन नगर पालिका परिसर में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती माया टंडन के  द्वारा फीता काटकर किया गया । सर्वप्रथम सभी सदस्यों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि  ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और जेसीआई संस्था सदैव इसके लिए तत्पर रहती है उन्होंने लगातार 7 दिनों तक मनाए जाने वाले इस जेसीआई सप्ताह के कार्यक्रमों की भी सराहना की। जेसीआई सप्ताह में लगातार 7 दिन तक हम विभिन्न प्रकार के सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रम करते हैं ।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश श्रीवास्तव नीरज श्रीवास्तव ,प्रदीप सिंह ,सर्वेश जयसवाल , डॉ आनंद प्रकाश ,रमेश श्रीवास्तव ,विशाल तिवारी, राजकुमार जयसवाल ,रतन सीकरी, आकाश केसरवानी ,रितुल  पाठक ,अतुल जायसवाल ,अजय गुप्ता, दिलीप जायसवाल, हफीज शाह ,रामकृपाल जायसवाल आदि उपस्थित रहे । संचालन सचिव प्रदीप जयसवाल ने किया तथा सप्ताह को चेयरमैन सौरभ बरनवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस