जनसंचार में रोजगार के लिए तकनीकी ज्ञान, भाषा पर हो अच्छी पकड़- प्रो. अनिल उपाध्याय


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में शनिवार को जनसंचार के क्षेत्र में रोजगार के अवसर विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पत्रकारिता विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल कुमार उपाध्याय ने कहा कि तकनीकी ने जनसंचार और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपार संभावनाओं को जन्म दिया है। इस क्षेत्र में रोजगार की तलाश करने वालों को आधुनिक तकनीक के साथ-साथ भाषा पर अच्छी पकड़ रखनी चाहिए। 
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व मुख्य संपादक अरुणेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि मीडिया के क्षेत्र में बहुत तेजी से बदलाव आ रहे हैं , कार्य दायित्व भी बदले हैं। संस्थानों द्वारा मल्टी स्किल लोगों की मांग की जा रही है। वैश्विक घटनाओं पर न्यूज़ के साथ-साथ व्यूज भी विकसित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रिपोर्टिंग की तकनीक में भी परिवर्तन आया है तथ्यों के साथ साथ उसके प्रस्तुतीकरण का भी ध्यान देना होगा।
डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष डॉ. विजयेंदु चतुर्वेदी ने कहा कि इंटरनेट ने रोजगार की अपार संभावनाएं विकसित की है। आज यूट्यूब और सोशल मीडिया आय के स्रोत हो गए हैं। इनकी बारीकियों को समझना होगा।
जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र ने अतिथियों का स्वागत एवं संचालन डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अवध बिहारी सिंह, डॉ. चंदन सिंह, समेत विभाग के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस