शुक्रवार को फिर नौ आईएएस अधिकारियों का किया गया स्थानांतरण, मिली नयी जिम्मेदारी


उत्तर प्रदेश की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार में आइएएस अफसरों के तबादले का सिलसिला अनवरत जारी है। शासन ने आज शुक्रवार को एक बार फ‍िर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शुक्रवार की दोपहर में नौ आईएएस अध‍िकार‍ियों का ट्रांसफर कर द‍िया है। ज‍िसमें मेरठ, बरेली के मंडलायुक्त बदले गए हैं।आइएएस सेल्वा कुमारी जे को बरेली से मेरठ की मंडलायुक्त न‍ियुक्‍त क‍िया गया है।
सीईओ नोएडा और एमडी नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन रितु माहेश्वरी को सीईओ ग्रेटर नोएडा का अतिरिक्त चार्ज द‍िया गया है। बरेली की मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे को मेरठ की मंडलायुक्त बनाया गया है।
सेल्वा कुमारी जे की जगह पर अब आइसीडीएस निदेशक सारिका मोहन को बरेली का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। सचिव महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार अनामिका सिंह को निदेशक आइसीडीएस का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
सीडीओ मुरादाबाद आनंद वर्धन को एसीईओ ग्रेटर नोएडा के पद पर भेजा गया है। सीडीओ रायबरेली प्रभास कुमार का तबादला एसीईओ नोएडा के पद पर क‍िया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चित्रकूट पूजा यादव को सीडीओ रायबरेली बनाया गया है।
एसीईओ नोएडा प्राधिकरण प्रवीण मिश्रा को विशेष सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति तथा संयुक्त प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के पद पर तैनात किया गया है।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बाराबंकी सुमित यादव को सीडीओ मुरादाबाद के पद पर भेजा गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस