भाजपा के शासन काल में किसान नौजवान मंहगाई और बेरोजगारी झेलने को है मजबूर- लालबहादुर यादव


जौनपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर चलायें जा रहें देश बचाओं देश बनाओं समाजवादी पदयात्रा का 51वां दिन सिकरारा से मछलीशहर पहुंचा, पदयात्रियों को संम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने  कहा गया कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है भाजपा लोगों को डराने, धमकाने का काम कर रही है। जनता की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। भाजपा ने कानून व्यवस्था चौपट कर दी है  शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में बदहाली है यह भी कहा  कि किसानों, नौजवानों छात्र सभी परेशान हैं महंगाई और बेरोजगारी में वृद्धि हो रही है। नौजवान बेरोजगारी झेल रहे है। उनका भविष्य अंधकार में है। सूखे से किसानों की फसल बर्बाद हुई है, पशुओं की बीमारी बढ़ी है। गन्ना, धान की फसल सूखे से प्रभावित हुई है। बिजली संकट से लोग परेशान है। महंगी बिजली और बढ़े हुए बिजली बिलों के आने से लोगों में आक्रोश है।
पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे अभिषेक यादव ने कहा शिक्षा क्षेत्र में भाजपा सरकार लापरवाही बरत रही है। शिक्षामित्रों की आत्महत्याओं से नौजवानों में रोष है।  प्राइमरी स्कूलों में पाठ्य पुस्तके नहीं पहुंची है। शिक्षा पर कंपनियां कब्जा करने की साजिश रच रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र में हालत बदतर है। अस्पतालों में दवा, इलाज का अभाव है। डॉक्टर समय से नहीं बैठते हैं। मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है।


पदयात्रा में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत राजबहादुर यादव, पंधारी लाल यादव, राहुल त्रिपाठी, राजदेव पाल,जयहिंद यादव,सूर्यभान यादव, श्याम नरायन बिन्द, राजवीर अविनाश विद्यार्थी विवेक यादव, प्रदीप यादव,आशुतोष तिवारी, अवनीश यादव,अमित ठाकुर, शुभम,श्याम बहादुर,सुजीत आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ