छ माह बाद यूपी कांग्रेस को मिला प्रदेश अध्यक्ष, बृजलाल खाबरी को दी गयी जिम्मेदारी




यूपी विधान सभा चुनाव में करारी पराजय के बाद प्रदेश अध्यक्ष द्वारा त्याग पत्र दिये जाने के लगभग छ माह बाद कांग्रेस (AICC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष मिल गया है। बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में आने वाले बृजलाल खाबरी को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने ललितपुर के बृजलाल खाबरी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपी है। छह महीने से खाली पद पर बुंदेलखंड के नेता को इनके साथ ही बसपा से आए नसीमुद्दीन सिद्दीकी, वाराणसी से लोकसभा का चुनाव लड़े अजय राय तथा बसपा से कांग्रेस में आने वाले नकुल दुबे को भी प्रांतीय अध्यक्ष बनाया गया है। इनके साथ वीरेन्द्र चौधरी, योगेश दीक्षित तथा इटावा के अनिल यादव को भी प्रांतीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है।
बृजलाल खाबरी को इससे पहले पार्टी ने बिहार का भी प्रभारी बनाया गया था। बीते विधानसभा चुनाव में खाबरी को कांग्रेस ने ललितपुर की महरौनी से मैदान में उतारा था। उनकी पत्नी उर्मिला देवी सोनकर खाबरी ने भी कांग्रेस के टिकट पर जालौन के उरई विधानसभा सीट पर ताल ठोंकी थी। दोनों लोग चुनाव हार गए और जमानत जब्त हो गई थी। बृजलाल खाबरी 4,334 वोट के साथ महरौनी सीट पर चौथे स्थान पर रहे, वहीं उनकी पत्नी 4,650 मत के साथ उरई सीट पर चौथे स्थान पर रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस