आइए जानते है एक साथ दो बहनो की कैसे उठी अर्थी, घर में मचा कोहराम

जौनपुर। जनपद के थाना जफराबाद क्षेत्र स्थित हौज गांव में शनिवार की सुबह एक ही घर में दो सगी बहनों की मौत ने कोहराम मचा दिया। इस घटना से पूरे गांव में भी हड़कम्प मच गया।इलाके में यह घटना चर्चा का बिषय  बनी है। खबर है कि छोटी बहन की बीमारी से मौत हुई। तो बड़ी बहन को उसका शव देखने पर ह्रदयाघात हो गया और वह काल के गाल में चली गयी।
मिली खबर के अनुसार उक्त गांव निवासी महेंद्र कुमार की 19 वर्षीय पुत्री अंजना कुमारी पिछले एक महीने से बीमार चल रही थी। परिजन जौनपुर में इलाज करा रहे थे। कुछ दिन पूर्व उसके इलाज के लिए वाराणसी के एक निजी अस्पताल में ले गए। वह वाराणसी के सिंधोरा में अपनी बड़ी बहन गुंजन 26 वर्ष के घर रह कर उपचार करवा रही थी। दो दिन पूर्व स्वस्थ होकर घर पर लौटी थी। बीती रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन जौनपुर शहर में एक निजी अस्पताल में उसे उपचार के लिए लेकर गए। शनिवार को भोर में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना बड़ी बहन गुंजन को हुई।वह अपने पति के साथ छोटी बहन की मौत पर मायके आ गयी। घर पर पहुंचते ही छोटी बहन के शव के पास बेहोश होकर गिरी और बेहोश हो गई। जब देर तक नहीं उठी तो परिजन उसे पानी का छींटा मारकर होश में लाने का प्रयास किया।
वह नहीं उठी क्योंकि बहन भी को क्रूर काल ने अपने ग्रास में ले लिया था। इस घटना की सूचना होते ही घर में कोहराम मच गया। ससुराल के लोगों गुंजन के अंतिम संस्कार के लिए उसके शव को ससुराल लेकर चले गए। अंजन का अंतिम संस्कार जफराबाद में गोमती के घाट पर किया गया। एक साथ दो बेटियों की मौत से परिजनों पर गम का पहाड़ टूट गया है। बड़ी बेटी गुंजा की शादी लगभग चार वर्ष पूर्व सिंधोरा क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में हुआ था। उसके दो छोटे छोटे बेटे थे। अंजन और गुंजा की मां निर्मला देवी सहित परिजन के आंसू लगातार बह कर माहौल की करूणा मय बनाये हुए थे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस