निकाय चुनाव : 19 जोनल और 40 सेक्टर मजिस्ट्रेट करायेंगे चुनाव


जौनपुर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन की तरफ से हर तरह की तैयारी की जा रही है, इसी क्रम में जोन व सेक्टर भी विभाजित किए गए हैं। जिले में तीन नई नगर पंचायत बढ़ने के साथ ही इनकी संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। अब 12 नगर निकायों में 19 जोन व 40 सेक्टर बनाए गए हैं, वहीं पूर्व में नौ निकायों में 34 सेक्टर व 16 जोन बनाए गए थे। इसको लेकर अधिकारियों को भी नामित किया गया है। वर्ष 2017 के नगर निकाय चुनाव को लेकर 16 जोनल मजिस्ट्रेट व 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए थे। वर्तमान में जनपद में तीन नगर पंचायतें रामपुर, कचगांव, गौराबादशाहपुर और बढ़ गई हैं, इससे अब कुल 19 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 40 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए जाने की आवश्यकता होगी। पांच से छह वार्ड पर एक सेक्टर बनाया गया है और दो सेक्टर पर एक जोन बनाया गया है। जोनल मजिस्ट्रेट जिला स्तरीय व सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी राजपत्रित अधिकारियों को दी गई है। इनके ऊपर चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश सिंह के अनुसार तीन नगर निकाय गौराबादशाहपुर, रामपुर व कचगांव नगर पंचायत बढ़ी है। वर्ष 2017 में जहां 16 जोनल मजिस्ट्रेट व 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। अब इनकी संख्या बढ़ाकर 19 जोनल मजिस्ट्रेट व 40 सेक्टर मजिस्ट्रेट हो गए हैं। इसके लिए अधिकारी नामित किए गए है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस