गुरूजी को अपनी छात्रा से लगा प्रेम रोग तो अब पहुंच गए सलाखों के पीछे,थाने में हुआ एफआइआर दर्ज


प्रेम का रोग क्‍या नहीं करवाता है, कुछ ऐसा ही प्रेमरोग वाराणसी में चोलापुर के गोपपुर में एक स्‍कूल के शिक्षक को अपनी कक्षा नौ की छात्रा से हो गया। प्रेमरोग से व्‍यथित गुरुजी हर वक्‍त छात्रा के ही ख्‍यालों में खोए रहने लगे।
अक्‍सर ही छात्रा के नंबर पर चैटिंग कर अपने प्रेम का प्रदर्शन करने के साथ ही उसके मोबाइल पर अश्‍लील संदेशों को भेजना भी शुरू कर दिया। छात्रा को आए दिन स्‍कूल में भी रोक कर बात करने के साथ ही एकांत में बुलाने पर भी जोर देने लगे। इससे आजिज छात्रा ने पूरी जानकारी परिजनों को दी तो पुलिस के पास शिकायत पहुंच गई। 
पुलिस के अनुसार जिले में चोलापुर क्षेत्र के गोपपुर स्थित एक स्कूल में शिक्षक द्वारा कक्षा नौ की छात्रा से अश्लील चैटिंग करने का मामला प्रकाश में आने के बाद मौके पर जांच के बाद पुलिस की टीम ने छात्रा संग छेड़खानी और अभद्रता के इस मामले में शिक्षक को गिरफ्तार किया है।
परिजनों के मुताबिक छात्रा को उसी विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षक शुभम मिश्रा वाट्सएप के माध्यम से अश्लील चैटिंग करते हुए बार- बार अकेले में मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। पीड़‍िता द्वारा मिलने से मना करने पर आरोपित शिक्षक ने अपने हाथ की नस को काटकर जान देने की धमकी देते हुए उससे बार -बार मिलने का दबाव बनाने लगा।

वहीं छात्रा का आरोप है कि विद्यालय में उसको अकेला पाकर वह स्‍कूल में भी परेशान करने लगा था। इस घटना की पूरी जानकारी पीड़‍िता द्वारा स्वजन को दी गई तो वह आक्रोशित हो गए और आनन फानन पुलिस को इस घटना की सूचना दी। इसके बाद मोबाइल पर अश्‍लील चैटिंग देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। 


मंगलवार को स्वजन की तहरीर पर आरोपित के विरुद्ध छेड़खानी, पाक्सो एक्ट और 67 आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने चौक निवासी आरोपित शिक्षक शुभम मिश्रा को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपित शिक्षक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस