नैक की तैयारियों की कुलपति ने की समीक्षा समन्वयकों ने बिंदुवार दी प्रस्तुति



जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति कॉन्फ्रेन्स हाल में बुधवार की देर शाम तक नैक की तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने समिति के सदस्यों के साथ बिंदुवार समीक्षा की।
कुलपति प्रो निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि विश्वविद्यालय की निरंतर उपलब्धियों की बिंदुवार प्रस्तुति नैक के लिए बहुत ही आवश्यक है। विश्वविद्यालय ने पिछले कई वर्षों में बहुत प्रगति की है और यही नैक में अच्छी ग्रेडिंग के लिए मददगार साबित होगा।
उन्होंने विश्वविद्यालय में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विगत वर्षों में संचालित की भी जानकारी ली।
आइक्यूएसी सेल के समन्वयक प्रोफेसर मानस पांडेय ने नैक के सभी क्राइटेरिया के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसी क्रम में क्राइटेरिया के संबंधित समन्वयकों ने  विस्तार पूर्वक अपनी तैयारियों के बारे में कुलपति के समक्ष प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रो. देवराज, प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रो. रजनीश भास्कर,डॉ गिरिधर मिश्र, डॉ आशुतोष सिंह, डॉ सुजीत कुमार, डॉ धर्मेंद्र सिंह, डॉ प्रियंका कुमारी समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस