डबल इंजन की सरकार का लाभ पाने के लिए नगर निगम में भाजपा को जितायें- सीएम योगी



जनपद प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में यूपी का तेजी से विकास हो रहा है। विकास की यह रफ्तार जारी रखनी है तो एक बार फिर नगर निगम में भाजपा की सरकार का आना जरूरी है। नगर निगम में भाजपा की सरकार होने के कारण विकास कार्य में काफी तेजी आई है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज सहित पूरे प्रदेश में माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसका एक उदाहरण कल ही यहां के लोगों ने देखा है। गुंडा, माफिया और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। 
सीएम योगी ने कहा कि गरीब छात्रों को कोचिंग के लिए सरकार ने अभ्यूदय कोचिंग योजना की शुरुआत की है। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। इसमें जो भी दिक्कतें हैं उनको दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर योगी ने 1295 लाख की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
स्वनिधि योजना, आवास योजना के 20 लाभार्थियों को चाबी सौंपी। इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सांसद केशरी देवी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, भाजपा काशी प्रांत अध्यक्ष महेशचंद्र श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष गणेश केशरवानी, अवधेशचंद्र गुप्त सहित तमाम विधायक और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस