डीएम ने निर्माणाधीन सेतु कलीचाबाद का निरीक्षण कर दिया यह निर्देश


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा निर्माणाधीन गोमती सेतु कलीचाबाद का निरीक्षण कर निर्माण कार्य के प्रगति की जानकारी ली।निरीक्षण में उन्होंने पाया कि पिलर बनाने का कार्य चल रहा था। उन्होंने
सहायक अभियंता सेतु निर्माण खंड इकाई ए.के सिंह को निर्देशित किया कि मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए प्रत्येक दशा में कार्य दिसंबर 2023 तक पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि जो भी मटेरियल प्रयोग किए जा रहे हैं अच्छी
गुणवत्ता के रहें। अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि एप्रोच मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा जाए। इस अवसर पर अवर अभियंता लालचन्द्र सहित अन्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस