चलती कार शास्त्री पुल पर अचानक बनी आग का गोला, मचा हडकंप


जौनपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित नये पुल (शास्त्रीब्रिज) पर आज सायं सात बजे के आसपास एक स्वीप्ट डिजायर कार में चलते चलते अचानक लगी आग से अफरा तफरी मच गयी थी आग कैसे लगी यह स्पष्ट तो नहीं हो सका इस आगजनी की घटना में कोई जन हांनि नहीं हुई है।
मिली खबर के अनुसार कार आजमगढ़ की ओर से जेसीज की तरफ जा रही थी पुल पार कर जैसे ही आगे सौ मीटर बढ़ी कि कार के इंजन से धूआं निकलने लगा कार सवार गाड़ी खड़ी कर जैसे ही बाहर निकले कार धू धू कर जलने लगी। कार को आग का गोला बनते देख हडकंप मच गया। सूचना पर जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी आयी कार जल कर राख बन गयी थी।
घटना के समय लोग आग बुझाने का प्रयास तो किये लेकिन आग की लपटो के आगे बेबस नजर आए। आग लगने का कारण क्या था इसको लेकर केवल कयास लगाए जा रहे है कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस