ज़ेब्रा के सामूहिक विवाह में सहभागिता करने हेतु लायन्स क्लब की अपील



जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा संस्थाध्यक्ष के निवास स्थान मरदानपुर में एक साधारण सभा हुई। जिसमें ज़ेब्रा संस्था द्वारा 18 दिसम्बर को आयोजित सर्व धर्म सामूहिक विवाह में सहयोग प्रदान करने का निर्णय लिया गया और समाज के हर धर्म जाति व हर वर्ग के लोगों को सामूहिक विवाह में सहभागिता करने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित किया जा रहा है। 

संस्थाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने आये हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहाँ कि सामूहिक विवाह ज़ेब्रा संस्था द्वारा समाज हित में एक सार्थक सोच व बेहतरीन कदम हैं  सामूहिक विवाह मात्र एक विवाह का आयोजन भर नहीं हैं अपितु इसके प्रभाव व समाज हित में लाभ बड़े दूरगामी हैं। किसी कमजोर, जरूरतमंद या असहाय परिवार की कन्या का विवाह करानें से बढ़कर कोई अन्य पुनीत कार्य नहीं है। ये संस्था विवाह जैसे सामाजिक पुण्य कार्य में अपनी सराहनीय भूमिका निभाती है। इसलिए ऐसे आयोजनों में  सभी लोगों को आगे आना चाहिए। 
एरिया लीडर जीएटी डा क्षितिज शर्मा ने कहा कि सामूहिक विवाह शर्म नहीं स्वाभिमान है, इससे समय की बर्बादी, दान-दहेज व फिजूलखर्ची जैसी कुरीतियों से भी समाज को मुक्ति मिलती है। लेकिन, इसके लिए जरूरी है कि समाज का बड़ा वर्ग भी इसमें सम्मिलित हो ताकि कोई भी जरूरतमंद व कमजोर परिवार अपनी नजरों में हीन व हास का पात्र न महसूस करे।

उन्होंने सभी लोगों से अपील किया कि इस समारोह में सभी धर्मों की विभिन्न जातियों के लोगों की शादी उनके अपने रीति रिवाजों से एक ही मंडप में गरिमापूर्ण परिवेश में होगी, इच्छुक जोड़े व अभिभावक इस आयोजन का लाभ उठाये। मण्डल टीबी उन्मूलन चेयरमैन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि सामूहिक विवाह कम खर्चे की शादियों को प्रोत्साहन और दहेज प्रथा के उन्मूलन के लिए तथा समाज में दहेज रहित आदर्श विवाह को बढ़ावा देने एवं धन के अपव्यय को रोकने के उद्देश्य से यह अच्छी पहल है। सभी धर्मों के लोग इससे लाभान्वित हो सकतें है।             
इस अवसर पर रीजन चेयरमैन अशोक मौर्य, सचिव राजीव श्रीवास्तव, अरुण त्रिपाठी, डा वी एस उपाध्याय, डा एन के सिंहा, डा अजीत कपूर, डा संदीप मौर्य, सुरेश चन्द्र गुप्ता, शत्रुघन मौर्य, मनोज चतुर्वेदी, शकील अहमद, राकेश श्रीवास्तव, गोपीचंद साहू, महेन्द्रनाथ सेठ, सोमेश्वर केसरवानी, अजय आनन्द, अमित पाण्डेय ज़ीहशम मुफ्ती, संजय श्रीवास्तव, नीरज शाह आदि ने लोगों से अपील किया कि इच्छुक जोड़ों को इस सामूहिक विवाह में सहभागिता करने हेतु प्रेरित व जागरूक करें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस