50 साल से लम्बित चकबन्दी प्रत्येक दशा में जनवरी 23 तक करे पूरा- डीएम जौनपुर



जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने चकबंदी कार्य की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जहां पर विगत 50 सालो से चकबंदी लंबित है ऐसे गांवो में अभियान चलाकर जनवरी 2023 तक चकबंदी कार्य पूर्ण कराये। पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के बावजूद चकबंदी कार्य पूर्ण न कराये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बंधित सीओ को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एसओसी स्वयं पिलकिक्षा गांव जाएं और रिकॉर्ड सही कराये और पिलकिछा गांव में चकबंदी कार्य पूर्ण कराये।  
जिलाधिकारी के द्वारा तहसील बदलापुर के ढेमा गाँव की चकबंदी 15 दिन के भीतर एवं शाहगंज के ग्राम पंचायत सुरिस में 15 जनवरी तक कार्य पूर्ण कर लें। तहसील मछलीशहर के पौहा गाँव, केराकत के उदयचंदपुर, सदर के सलेड़ी गाँव, जमैंथा, बेलछा, कारो गाँव की समीक्षा की और डीडीसी सोमनाथ मिश्र को निर्देश दिया कि अच्छे लेखपाल एवं कानूनगों की टीम लगाकर इन गांवों के चकबन्दी का कार्य जनवरी 2023 तक किसी भी दशा में पूर्ण कराये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जमैथा गांव की चकबंदी कार्य पूर्ण कराने के लिए सभी सम्बंधित अधिकारी बैठकर योजना बना लें।
उन्होंने निर्देश दिया कि वादों का निस्तारण शत-प्रतिशत कराए। चकबन्दी अधिकारी प्रतिदिन सुनवाई करे, पुराने मुकदमे किसी भी दशा में लंबित न रहे। किसी भी गांव में मृतक के वरासत के प्रकरण लंबित न रहे।
सुशासन सप्ताह के तहत गाँव मे ही न्यायालय लगाएं। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा आईजीआरएस की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि तरहटी गाँव में 03 अच्छे लेखपाल नियुक्त करें। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोर्ट के लंबित मुकदमों की प्रतिदिन सुनवाई करे और शत-प्रतिशत वादों का निस्तारण कराए।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस