सावधान: यूपी में वर्तमान समय में 98 कोरोना के मरीज मिले,वाराणसी में सबसे अधिक



यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित पांच नए मरीज मिले हैं। गोंडा में दो रोगी मिले हैं और गाजियाबाद, अमेठी व फर्रुखाबाद में एक-एक मरीज मिला है। अब प्रदेश में कोरोना से संक्रमित रोगियों की कुल संख्या 98 हो गई है।

इस समय सबसे ज्यादा 33 मरीज वाराणसी में हैं, रायबरेली में 12, मेरठ में सात, गाजियाबाद में छह, गोंडा व कुशीनगर में पांच-पांच रोगी हैं।

अंबेडकर नगर में चार कोरोना मरीज हैं। तीन जिले अमरोहा, एटा व लखनऊ में तीन-तीन मरीज हैं।

चार जिले कन्नौज, संभल, सिद्धार्थनगर और सीतापुर में चार-चार रोगी हैं।

वहीं जिन नौ जिलों में कोरोना के एक-एक मरीज हैं उनमें अमेठी, बुलंदशहर, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गौतमबुद्ध नगर, जालौन, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी और रामपुर में एक-एक मरीज है।

वहीं 52 जिलों में इस समय कोरोना का एक भी मरीज नहीं है। वहीं लखीमपुर खीरी में दो कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं।


बीते 24 घंटे में 28602 लोगों की कोरोना जांच की गई। बीते 24 घंटे का पाजिटिविटी रेट 0.01 प्रतिशत है।

यूपी में छह मार्च 2020 को कोरोना वायरस ने दस्तक दी थी। तब से लेकर अभी तक कुल 21.28 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और इसमें से 21.04 लाख रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। यानी कुल रिकवरी रेट 98.9 प्रतिशत है। बीते लगभग तीन वर्षों में 23633 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस