जेब्रा के प्रयास से एक दूजे के लिए हो गये 63 जोड़,जीवन भर साथ निभाने की ली शपथ


जौनपुर। जेब्रा फाउंडेशन की तरफ से सामूहिक विवाह का आयोजन रविवार को मोहम्मद हसन महाविद्यालय के मैदान पर हुआ। इस दौरान 63 जोड़ों ने एक-दूसरे के साथ जीवन जीने का संकल्प लिया। एक तरफ निकाह पढ़ा जा रहा था तो वहीं दूसरी तरफ मंगलाचरण हो रहा था।
नगर में सजधज के साथ वर यात्रा निकाली गई। बरात में घोड़ा, ऊंट के साथ-साथ झांकियां भी शामिल रहीं। आगे-आगे राधा-कृष्ण की जोड़ी चल रही थी। बरात देखने के लिए जगह-जगह लोग खड़े रहे। मोहम्मद हसन महाविद्यालय में बरातियों का स्वागत किया गया। विधि-विधान से द्वारपूजा हुई। इस सर्वधर्म विवाह समारोह में 61 जोड़ों की हिंदू रीति से शादी कराई गई जबकि मुस्लिम समाज के दो जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया।
समारोह में जिले भर के गण्यमान्य लोगों ने शिरकत की। उन्होंने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। सभी विवाहित जोड़ों को गृहस्थी का सामान और दूसरे उपहार देकर विदा किा गया। आयोजन में कई संगठनों के लोगों ने सहयोग किया। आशीर्वाद देने वालों में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति निर्मला एस मौर्य,पूर्व आईएएस अधिकारी एन पी सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्राचार्य डॉ.अब्दुल कादिर खां,जौनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कपिल देव मौर्य, डा.कमर अब्बास, सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन आदि प्रमुख रूप से शमिल रहे। सभी आगत जनों के प्रति आभार जेब्रा समूह के अध्यक्ष संजय सेठ ने व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस