नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस व्यवस्था की समीक्षा किये आईजी रेन्ज वाराणसी दिया यह निर्देश


जौनपुर। नगर निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए आई जी रेन्ज वाराणसी के सत्य नारायन ने आज सोमवार को पुलिस लाइन के सभागार में पुलिस अधिकारियो और थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक किया। 
समीक्षा बैठक में मतदान केन्द्रों व मतदान सम्बन्धित तैयारियों का जायजा लिया गया एवं टाप टेन अपराधियों, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, विवेचनाओं का निस्तारण आदि की भी समीक्षा गयी गयी। आईजी रेन्ज ने पुलिस के अधिकारियों को शख्त निर्देश दिया कि चुनाव के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए अवांछनीय तत्वो पर कड़ी नजर रखी जाये ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ियां मतदान के समय न होने पाये।
समीक्षा बैठक के पश्चात पुलिस लाइन का भी निरीक्षण किया गया कई आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओ को दूर करने को कहा पुलिस लाइन निरीक्षण के दौरान स्टोर शाखा, कैश कार्यालय, शस्त्रागार, मेश, ओपेन जिम आदि पुलिस लाइन की साफ सफाई का मुवायना किया गया तथा आवश्यक आदेश निर्देश दिये गये। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी आदि मौजूद रहें।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ