सांसद श्याम सिंह यादव ने एन एच 731 पर अन्डर पास और ओवर ब्रिज बनाने को मुद्दा सदन में उठाया


जौनपुर। सांसद जौनपुर श्याम सिंह यादव ने लोकसभा में सदन की कार्यवाई के दौरान वाराणसी से लखनऊ जाने वाले एन एच मार्ग 731पर सिरकोनी से बदलापुर तक अन्डर पास एवं फ्लाई ओवर ब्रिज बनाने की मांग रखते हुए बताया कि इस मार्ग पर फ्लाई ओवर ब्रिज और अंडर पास न होने के कारण प्रति सप्ताह 05 से 10 मौते तेज रफ्तार के चलते हो रही है। 
सांसद श्री यादव ने सिरकोनी से बदलापुर तक इस मार्ग को जान लेवा बताते हुए कहा कि जनता की सुविधा के लिए बनी सड़क विभागीय लापरवाहियों के कारण जान लेवा बन गयी है।इस इलाके में अन्डर पास न होने के कारण  सड़क के आसपास के किसानो और स्कूल के छोटे बच्चो को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहनो के शिकार बन रहे है।

उन्होंने यह मुद्दा उठाया कि सड़क पर सीसीटीवी कैमरा अथवा पुलिस पेट्रोलिंग एवं इमरजेंसी सर्विसेज की कोई व्यवस्था न होने के कारण दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहनो की पहचान तक नहीं की जा सकती है। श्री यादव ने जन हित के लिए अन्डर पास और ओवर ब्रिज तत्काल बनाने की मांग उठाया है।सांसद द्वारा उठाई गई इस मांग का वीडियो जनता के बीच आते ही जन मानस के बीच सांसद के मांग की सराहना की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस