बसपा छोड़ सपा में आये राजदेव यादव कहा बसपा राजनैतिक दल नहीं एक दुकान है


जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बसपा के वरिष्ठ नेता राजदेव यादव व उनकी पत्नी अमरावती यादव ने समाजवादी पार्टी में आस्था रखते हुए जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के समक्ष सैकड़ों साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया समाजवादी पार्टी सदस्यता ग्रहण करने के बाद राजदेव यादव ने कहा बसपा अब एक दुकान की तरह हो गयी है उसमें कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं वहां पर जो ज्यादा पैसा लेकर जाएगा उसी को सम्मान मिलेगा बसपा में कार्यकर्ताओं का सबसे अधिक शोषण है। शोषित वंचित वर्ग लड़ाई लड़ना ही मेरा प्राथमिकता था जिससे बसपा भटक गई है अगर इस समय शोषित वंचित का लड़ाई कोई लड़ रहा है तो वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव है उनके कार्य शैली से प्रभावित होकर मैं समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया हूं निश्चित रूप से समाजवादी पार्टी की मजबूती के लिए पूरी ताकत इमानदारी से काम करेगें। सपा के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा समाजवादी परिवार आपके मान सम्मान की रक्षा हमेशा करेगा निश्चित रूप से आपके आने से समाजवादी आंदोलन को बहुत बल मिलेगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से श्याम बहादुर पाल, हिसामुद्दीन शाह, राहुल त्रिपाठी, दीपचंद राम,शकील अहमद, महेंद्र यादव, दीनानाथ सिंह, दीपू श्रीवास्तव, गामा सोनकर, सूर्य भान यादव, राजमूर्ति सरोज सोचन राम विश्वकर्मा मंजूर हसन रियाज आलम आदि लोग उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस