सीआरओ के स्थानांतरण को लेकर वकीलों का प्रदर्शन,मानव श्रृंखला बना कर घेरा कलेक्ट्रेट


सीआरओ के स्थानांतरण की मांग को लेकर जनपद आजमगढ़ के अधिवक्ता काफी दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार अधिवक्ताओं ने पूरे कलेक्ट्रेट परिसर का मानव श्रृंखला बनाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान आधे घंटे तक न ही अधिवक्ताओं ने किसी को अंदर जाने दिया और ना ही बाहर आने दिया। पूरा कलेक्ट्रेट परिसर आधे घंटे तक अधिवक्ताओं के कब्जे में रहा।
जनपद में उस समय काफी अजीबो गरीब परिदृश्य सामने नजर आने लगा जब हजारों की संख्या में न्याय की मांग को लेकर सड़क पर न्याय के रखवाले उतर आए और जमकर नारेबाजी की। सड़क पर उतरे अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर लिया। हजारों अधिवक्ताओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर जमकर नारेबाजी की गई। सीआरओ पर न्यायिक भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता उनके स्थानांतरण की मांग को लेकर इस विरोध प्रदर्शन को किए।
अधिवक्ताओं के इस विरोध प्रदर्शन में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के साथ ही दीवानी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं सहित जनपद की समस्त आठो तहसीलों के अधिवक्ताओं ने शामिल होकर सीआरओ के स्थानांतरण को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
अधिवक्ताओं के प्रस्तावित मानव श्रृंखला बनाने के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद नजर आया। एडीएम प्रशासन के साथ ही सीओ सदर सहित अन्य अधिकारी मौके पर जमे रहे। आधे घंटे बाद जब अधिवक्ताओं का श्रृंखला बनाने का कार्य सकुशल संपन्न हो गया तो प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस