प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार वाहन की डीएम ने हरी झन्डी दिखाकर किया रवाना


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रचार गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रचार वाहन जनपद के सभी विकास खंडों में जाकर किसानों को जागरूक करेगी कि किसान अपनी फसलों का अधिक से अधिक बीमा कराएं। फसल का बीमा कराने से दैवीय आपदा की स्थिति में बीमा कंपनी के द्वारा नुकसान की भरपाई की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया है कि किसानों के लिए एक टोल फ्री नंबर (18002660700) नंबर जारी किया गया है जिस पर किसान अपने क्लेम का दावा कर सकते हैं। 31 दिसम्बर 2022 तक रबी फसलों का बीमा कराया जा सकता है।इस अवसर पर एचडीएफसी एग्रो कंपनी के डिस्टिक कोऑर्डिनेटर विनय यादव, भानु प्रताप तिवारी, स्नेह चन्द्र सहित अन्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस