वर्तमान समय के बच्चे ही देश का भविष्य-डॉ अब्दुल कादिर खान

डालिम्स सनबीम स्कूल में वार्षिकउत्सव एवं मेले का आयोजन हुआ 

जौनपुर। हमाम दरवाजा स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल में क्रिसमस डे के अवसर पर वार्षिकउत्सव एवं मेले का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मोहम्मद हसन ग्रुप आफ कॉलेजेस के संरक्षक डॉ अब्दुल कादिर खान ने फीता काटकर किया। उत्सव में छात्र-छात्राओं ने अपनी कला एवंम प्रतिभा को प्रस्तुत किया इस कार्यक्रम बच्चों के अभिभावक एवं शहर के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डांस शो,हास्य शो, तम्बोला एवं लकी ड्रा रहा। इसके अतिरिक्त लगभग अनेको तरह के व्यंजनों के स्टाल भी छात्र छात्राओं के द्वारा लगाए गए थे जिसे आने वाले लोगों ने बड़े उत्साह से खाने-पीने का लुफ्त उठाया इस कार्यक्रम के केजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनमोहक डांस प्रस्तुत किया जिसे अभिभावक द्वारा बहुत पसंद किया गया
इस अवसर पर संरक्षक डॉ अब्दुल कादिर खान ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्र-छात्राओं के विकास एवं उन्नति के लिए लाभदायक होता है छात्र इससे अपना शिक्षा के साथ-साथ सेवा का भाव भी जागृत करता है।
इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक एवं अध्यापिका ने छात्र छात्राओं के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया अध्यापक एवं अध्यापकों में साधना सारिका, रानू, दीपिका, फातमा जहरा, शमा, दुर्गेश, समीर, अशीष इत्यादि शामिल रहे। प्रोग्राम के अंत में संस्था के डायरेक्टर डॉ जारिया जैनब ने आए हुए मेहमानों का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य डॉ अलका गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने पर सभी अध्यापक एवं अध्यापकों का आभार व्यक्त करते हुए समापन किया

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस