कोरोना संक्रमण काल में मृत पत्रकारो के परिजनों से मिली डीएम, दिया सहयोग का आश्वासन


जौनपुर। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री द्वारा 25 दिसंबर 22 को सरकारी आवास पर कोरोना काल में दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई जिसमें जनपद के 2 गैर मान्यता प्राप्त पत्रकार स्वर्गीय बच्चू लाल विश्वकर्मा और मोहम्मद इकबाल के परिजन को मुख्यमंत्री के द्वारा चेक प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री ने संबोधन में कहा कि दिवंगत पत्रकारों को उपलब्ध कराई जा रही धनराशि बहुत ही छोटी है किंतु शासन की ओर से एक सम्बल है कि संकट के समय वे अकेले नहीं है। शासन -प्रशासन  दिवंगत पत्रकार बन्धुओं के परिवार के साथ हैं।  
इसी क्रम में 26 नवंबर 22 को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा दिवंगत पत्रकारों के परिजनों से मुलाकात करते हुए आश्वासन दिया है कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या हो तो अवश्य अवगत कराएं।
उन्होंने जिला सूचना अधिकारी को निर्देशित किया कि जिला प्रोबेशन अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए अन्य योजनाओं का परिजनों से आवेदन कराए और पात्र होने की दशा में उनको  योजनाओं का लाभ शीघ्र दिलाया जाए।
इस अवसर पर स्वर्गीय बच्चू लाल विश्वकर्मा और मोहम्मद इकबाल से परिजनों द्वारा उपलब्ध कराई गई सहायता राशि के लिए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० लक्ष्मी सिंह, जिला सूचना अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस