जानिए आखिर पुलिस ने श्मशान घाट से महिला का शव क्यों लिया कब्जे में

जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली पुलिस ने बटनहित गांव से दाह संस्कार के लिए रामघाट शव लेकर पहुंचे परिजनों से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया है।
बटनहित गांव निवासी रामनाथ सरोज के नाती की शादी लगभग दस साल पहले नेवढ़िया थाना क्षेत्र में सुमन से हुई थी। सुमन की शुक्रवार को मौत हो गई। उनका पांच वर्ष का एक बेटा भी है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को दोपहर में विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। उसका शव लेकर परिजन दाह संस्कार के लिए राम घाट गए थे।
सूचना जब मायके वालों को हुई तो उन्होंने हत्या कर शव को चोरी से जलाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक तत्काल शव दाह स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। घटना की सूचना पर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस