बिलावल भुट्टों के खिलाफ जौनपुर में जोरदार प्रदर्शन एव पुतला दहन, PM मोदी के खिलाफ बयान पर भड़के लोग


जौनपुर।भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की अभद्र टिप्पणी के विरोध में शनिवार को जौनपुर में चहारसू चौराहा पर विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के साथ पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला दहन भी किया गया।  जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। इस विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्रा दयालू जी एवं जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी सहित कई कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। दयाशंकर मिश्रा ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री और दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता के बारे में पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने जो टिप्पणी की है, वो काफी आपत्तिजनक है। इस आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण पूरे देश भर के लोग आक्रोशित हैं और यह विरोध प्रदर्शन आक्रोश की अभिव्यक्ति है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस