निरीक्षण अभियान के तहत डीएम मड़ियाहूँ में जानें क्या क्या देखा और क्या दिया निर्देश


जौनपुर। अपने निरीक्षण अभियान के तहत आज गुरुवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने विकासखंड मड़ियाहूं स्थित मोकलपुर गांव में चल रहे हर घर नल जल योजना कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही शाजापुर में चलरही दफा 24 के तहत पैमाइश का भी निरीक्षण करने के बाद एसडीएम को दिशा निर्देश दिया है।
मोकलपुर में हर घर नल योजना के निरीक्षण में पाया कि ट्यूबवेल बोरवेल का कार्य पूर्ण हो गया है। ओवरहेड टैंक फाउंडेशन का कार्य चलता हुआ पाया गया। जिलाधिकारी ने वेलस्पन के मैनेजर के.के. तिवारी को निर्देशित किया कि जो भी कार्य कराए जा रहे हैं गुणवत्तापूर्ण हो, गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्य में तेजी लाते हुए मार्च 2023 तक कार्य पूर्ण कराएं।
शहजीपुर गांव में चल रही धारा 24 के पैमाइश कार्य का निरीक्षण के पश्चात जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं लाल बहादुर को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर शत-प्रतिशत पैमाइश करा लें। पैमाइश क्रमवार होनी चाहिए जिसका आवेदन प्रथम आया है उस क्रम  में पैमाइश होने चाहिए। इसी क्रम में उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को भी निर्देशित किया कि अपनी-अपनी तहसीलों धारा 24 की पैमाइश के लंबित मामले अभियान चलाकर खत्म करें।
इस अवसर पर उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी मडियाहूं लाल बहादुर, खंड विकास अधिकारी मड़ियाहूं, अधिशासी अभियंता जल निगम राजेश गुप्ता, सहायक इंजीनियर मणि भूषण, विकास सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस